बुधवार को राजकीय कृत उच्च विद्यालय बोरियो के पीछे तालाब में डूबने से एक 55 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। जिसकी पहचान 55 वर्षीय लोबा सोरेन के रूप में की गई। बताया गया कि लोबा पतना अंचल में राजस्व कर्मचारी के पद पर सेवा दे रहे थे और छुट्टी में घर आए थे, जो नहाने के लिए पूर्वाह्न 10:00 बजे तालाब में गए थे ।