करनाल: निसिंग के रोड़ी साहिब गुरूद्वारे मांगों को लेकर किसानों ने की बैठक, सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर जताया रोष
Karnal, Karnal | May 12, 2024 निसिंग शहर के रोड़ी साहिब गुरूद्वारा में आज मांगों को लेकर किसानों की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता किसान नेता गुरमीत सिंह वडैच , कुलदीप सिंह बब्बर, मलूक सिंह ने की। बैठक में किसान नेता सेवा सिंह आर्य पहुंचे। जिसमें किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया गया। सेवा सिंह आर्य ने आरोप लगाया कि सरकार लगातार किसानों की अनदेखी करते आ रहे है।