करनाल: असंध में बीडीपीओ कार्यालय में ब्लाॅक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन
Karnal, Karnal | May 12, 2024 असंध के बीडीपीओ कार्यालय में आज ब्लाॅक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएसपी ट्रैफिक कम नोडल ऑफिसर आउटरीच प्रोग्राम नायब सिंह, व सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने लोगों को नशे से दूर रहने का पाठ पढ़ाया और नशे से होने वाली हानि के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्होंने सभी को नशे से दूर रहने की अपील की।