बहराइच: बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी को सुनाई 10 साल कारावास की सजा
बहराइच पॉक्सो कोर्ट ने नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी को दोषी करार देते हुए 10 साल कारावास की सजा सुनाई है। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता पॉक्सो कोर्ट संत प्रताप सिंह व विशेष लोक अभियोजक संतोष कुमार सिंह ने अपनी अपनी दलीलें पेश की थी। घटना साल 2017 की है, जब आरोपी द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया था।