नागदा में लोकतंत्र सेनानी गुलाबराव वाघमारे का 79 वर्ष की उम्र में मंगलवार को निधन हो गया। दोपहर चार बजे उनके निवास स्थान हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी में गार्ड आफ ऑनर्र दिया गया। इस दौरान मंडल अध्यक्ष विजय पटेल, नपा उपाध्यक्ष सुभाषचंद शर्मा, पार्षद शैलेंद्रसिंह यादव, पूर्व पार्षद अनिल जोशी, एसडीएम रंजना पाटीदार, तहसीलदार मधु नायक मोजूद रहे।