बढ़ती ठंड और शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए मंझनपुर नगर पालिका परिषद ने नगर सेवा में जुटे कर्मचारियों के हित में एक सराहनीय और मानवीय पहल की है। नगर की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने वाले सफाई कर्मियों एवं अन्य कर्मचारियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए नगर पालिका कार्यालय परिसर में गरम कपड़ों का वितरण किया गया।