गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की मांग तेज हो गई है। संत समाज और हिंदू संगठन इस मांग को लेकर सक्रिय हो गए हैं। शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की अगुवाई में 11 मार्च को लखनऊ में एक बड़ी धर्मसभा होगी, जिसमें देशभर के साधु-संत भाग लेंगे। इस दिन देशभर में जिलाधिकारियों के माध्यम से पीएम को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।