इटकी: लोअर बाजार थाना क्षेत्र में बदमाशों ने मोबाइल छीनकर खाते से ₹94 हजार निकाले, पीड़ित ने थाने में दिया आवेदन
Itki, Ranchi | Oct 20, 2024 रांची के पुरुलिया रोड में खड़े युवक से बाइक सवार अपराधियों ने मोबाइल छीनकर उनके खाते से 94 हजार रुपए की अवैध निकासी कर ली। इस संबंध में अनगड़ा के रहने वाले राहुल कुमार ने लोअर बाजार थाने में रविवार दिन के 3 बजे प्राथमिकी दर्ज करायी है।