सोनीपत: चुनाव के लिए बिट्स कॉलेज मोहाना से विधानसभा वाइज सभी पोलिंग पार्टियां EVM व चुनाव समाग्री सहित पोलिंग बूथ के लिए रवाना
शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के लिए बिट्स कॉलेज मोहाना से विधानसभा वाईज सभी पोलिंग पार्टियां ईवीएम व चुनाव समाग्री सहित पोलिंग बूथ के लिए रवाना हो गई हैं।25 मई को सुबह 07 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा और शाम 06 बजे समाप्त हो जाएगा। मतदान करवाने के बाद 25 मई शाम को ये सभी पार्टियां वापिस बिट्स कॉलेज मोहाना पहुंचकर अपनी ईवीएम मशीने और चुनाव सामग्री जमा करवाएंगी।