दशाश्वमेध पटरी व्यवसायी संघ ने चलाया स्वच्छता अभियान, रैली निकाल स्वच्छता के प्रति लोगों को किया जागरूक
Sadar, Varanasi | Sep 23, 2024 स्वच्छता पखवाड़ा के तहत आज दशाश्वमेध पटरी व्यवसायी संघ के अध्यक्ष अनुप कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दशाश्वमेध प्लाजा भवन से गौदोलिया चौराहा तक सड़कों की साफ-सफाई किया तथा रैली के माध्यम से स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाकर जनमानस को जागरूक किया।