अल्मोड़ा: केंद्रीय राज्यमंत्री के बयानों पर विधायक तिवारी की कड़ी प्रतिक्रिया, कहा- खीझ मिटाने के लिए कांग्रेस पर लगा रहे आरोप
Almora, Almora | Sep 17, 2025 केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा के अल्मोड़ा में कांग्रेस पार्टी के खिलाफ दिए बयान पर कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी ने कड़े शब्दों में अपनी प्रतिक्रिया दी है। बुधवार शाम करीब 06 बजे उन्होंने कहा कि सांसद अजय टम्टा केंद्रीय राज्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन होने के बाद भी एक साल बाद भी अपने गृह क्षेत्र की क्वारब सड़क का सुधारीकरण नहीं कर पाए हैं।