अम्बाला: जनसुई हैड पर बिजली विभाग के कच्चे कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, लाया गया शहर के सिविल अस्पताल में
Ambala, Ambala | Jan 28, 2024 जानसुई हैड पर बिजली विभाग के कच्चे कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिसे आनन फानन में शहर के सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच करने के बाद उसके मरने की पुष्टि की। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। वही इस मामले की जानकारी थाना नग्गल पुलिस को दे दी गई है।