अम्बाला: गृह मंत्री अनिल विज ने दुराचार मामले में कार्रवाई नहीं होने पर गोहाना डीएसपी को लगाई फटकार, कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए
Ambala, Ambala | Jan 27, 2024 हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री श्री अनिल विज ने दुराचार पीड़िता की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए गोहाना डीएसपी को फटकार लगाई और दर्ज मामले में कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए। इसी तरह, दुराचार के अन्य मामले में भिवानी के एसपी को भी मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए वह बोले कि “महिला अपराधों में किसी प्रकार की कोताही को बर्दाश्त नहीं करेंगे”।