अम्बाला: यमुनानगर साइबर सेल की टीम ने अंबाला की रामकृष्ण कॉलोनी के युवक को 13 करोड़ की ठगी के आरोप में किया गिरफ्तार,जांच जारी
Ambala, Ambala | Jan 28, 2024 यमुनानगर साइबर सेल की टीम ने अंबाला की रामकृष्ण कॉलोनी के एक घर में बीती रात रेड की। जहां से पुलिस ने एक युवक रजत को 13 करोड़ रुपए की ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। यमुना नगर के एसपी गंगा राम पुनिया ने बताया आरोपी के खाते में तीन करोड़ रुपए मिले। पुलिस दल आरोपी का लैपटॉप भी अपने साथ ले गया है, इस मामले में आगामी जांच जारी है।