मेरठ: मेरठ पंचवटी कॉलोनी में देर रात बदमाशों ने घर में दिया लाखों की लूट की वारदात को अंजाम, पीड़ित परिवार ने दीथाने पर तहरीर
Meerut, Meerut | Jul 18, 2024 मेरठ की पंचवटी कॉलोनी निवासी मशहूर वीर सिंह चुस्के वाले ने गुरुवारको थाने पर तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि बुधवार देर रात बदमाश पीड़ित के घर के अंदर घुस आए और हथियारों के बल पर पीड़ित के परिवार को बंधक बना लिया। वारदात के दौरान बदमाशों ने घर में रखें आभूषण लाखों की नगरी लूट ली और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। तहरीर लेकर पुलिस जांच कर रही है