मेरठ: मेरठ गंगानगर के सूर्या अस्पताल के बाहर मिले अज्ञात शव की पहचान होने पर परिजनों ने किया बीच सड़क पर हंगामा ,हत्या का आरोप
Meerut, Meerut | Jul 17, 2024 बुधवार को गंगानगर थाना क्षेत्र के सूर्या अस्पताल के बाहर एक युवक अज्ञात शव मिला था । पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शव की पहचान कशेरु बक्सर निवासी 28 वर्षीय राजू जाटव के रूप में हुई । परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया और सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस प्रशासन द्वारा आर्थिक मदद के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।