Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
inc_shivraj
No video available
1
जिसकी तलवार की छनक से अकबर का दिल घबराता था, वो अजर अमर वो शूरवीर वो महाराणा कहलाता था। महा पराक्रमी, वीर योद्धा, मेवाड़-मुकुट-मणि महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि पर मेरा प्रणाम..I
107 views |
Hoshangabad Nagar, Hoshangabad
| Jan 19, 2022
MORE NEWS
💠विश्व साइकिल दिवस पर बनखेड़ी में "संडेज ऑन साइकिल" रैली का आयोजन ➡️ विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर बनखेड़ी जनपद पंचायत प्रांगण में साइकिल रैली का आयोजन किया गया। "संडेज ऑन साइकिल" अभियान के तहत आयोजित इस रैली में सामूहिक सहभागिता और जनभागीदारी के साथ स्वस्थ, फिट एवं सक्रिय भारत के निर्माण का संदेश दिया गया। ➡️रैली जनपद पंचायत कार्यालय के प्रांगण से प्रारंभ होकर आईडीएफसी बैंक, बाचावनी तिगड्डा होते हुए पुनः जनपद पंचायत प्रांगण पहुंचकर संपन्न हुई। इस अवसर पर जनपद सीईओ रीना कुमारीया के नेतृत्व में समस्त जनपद स्टाफ, शिक्षकगण एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026
💠अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध प्रशासन की सख्त कार्रवाई 💠03 ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त कर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ➡️ कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सतत जारी है। इसी क्रम में ग्राम डोंगरवाडा, तहसील नर्मदापुरम में प्राप्त शिकायत के आधार पर पुलिस एवं खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आकस्मिक जांच की गई। जांच के दौरान 03 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए गए, जिन्हें मौके पर जप्त कर पुलिस थाना देहात नर्मदापुरम की अभिरक्षा में रखा गया है। ➡️उक्त वाहनों के विरुद्ध मध्यप्रदेश खनिज (अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 7, 2026
💠वृहद वृक्षारोपण अभियान हेतु ग्राम कहरिया में अधिकारियों ने किया स्थल निरीक्षण 💠पर्यावरण संरक्षण एवं सुनियोजित विकास को लेकर बनाई जाएगी विस्तृत कार्ययोजना ➡️ तहसील सिवनी मालवा अंतर्गत ग्राम कहरिया में स्थित शासकीय राजस्व भूमि, जिसे नगर पालिका को आवंटित किया गया है, पर वृहद स्तर पर वृक्षारोपण कार्य कराए जाने के उद्देश्य से शनिवार को संयुक्त रूप से मौका निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री विजय राय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री रितेश जैन, नगर पालिका सीएमओ श्री अमर सिंह सहित राजस्व विभाग एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम उपस्थित रही। अधिकारियों द्वारा आवंटित भूमि का बारीकी से निरीक्षण कर स्थल की भौगोलिक स्थिति, उपलब्ध क्षेत्र एवं वृक्षारोपण की संभावनाओं का अवलोकन किया गया। इस दौरान भूमि पर किए जाने वाले विकासात्मक कार्यों एवं सघन वृक्षारोपण अभियान हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार किए जाने को लेकर चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर विशेष जोर देते हुए आमजन से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रकृति के संतुलन एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। अधिकारियों ने निर्णय लिया कि जन-जागरूकता को बढ़ावा देते हुए शीघ्र ही संपूर्ण भूमि पर योजनाबद्ध तरीके से विकास कार्य प्रारंभ किए जाएंगे तथा युद्ध स्तर पर सघन वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा। इस पहल से क्षेत्र में हरित वातावरण विकसित होने के साथ-साथ सुनियोजित विकास को भी गति मिलेगी। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department of Forest, Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Environment, Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026
💠नर्मदापुरम में स्वामित्व योजना का कार्य अंतिम चरण में, 790 गांवों का अधिकार अभिलेख तैयार ➡️जिले में स्वामित्व योजना के तहत कुल 833 गांवों का अधिकार अभिलेख तैयार किया जाना है। योजना के अंतर्गत अब तक 790 गांवों का अंतिम प्रकाशन पूरा कर लिया गया है। शेष 43 गांवों में अधिकार अभिलेख निर्माण का कार्य प्रचलन में है। जिला प्रशासन द्वारा इन गांवों के कार्य की लगातार सतत निगरानी की जा रही है ताकि कार्य समय-सीमा में पूर्ण हो सके। ➡️इसी क्रम में तहसीलदार भू-संसाधन, जिला नर्मदापुरम डॉ. सुरेखा यादव ने ग्रामीण तहसील के अंतर्गत रायपुर गांव में चल रहे ग्राउंड ट्रूथिंग कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर उपस्थित अमले से कार्य की प्रगति की जानकारी ली। डॉ. यादव ने अधिकारियों को ग्राउंड ट्रूथिंग के शेष कार्य को तीव्र गति से पूर्ण करने के निर्देश दिए। #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department Of Revenue, Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026
वृक्षारोपण कर मनाया विश्व पर्यावरण दिवस, 'स्वच्छ गांव-सुरक्षित जलवायु' का दिया संदेश विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत नर्मदापुरम के निर्देशानुसार बनखेड़ी जनपद पंचायत प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 'स्वच्छ गांव सुरक्षित जलवायु' अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में सामूहिक सहभागिता एवं जनभागीदारी से वृक्षारोपण किया गया। सभी को पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अशोक, बादाम, विद्या एवं पाम प्रजाति के कुल 12 पौधे रोपे गए। इस अवसर पर जनपद सीईओ रीना कुमारीया सहित समस्त जनपद स्टाफ उपस्थित रहा। #WorldEnvironmentDay #narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh
Hoshangabad, Madhya Pradesh | Jun 6, 2026