चंदेरी: गणगोर मेले से 35 वर्षीय विवाहित महिला बच्चे संग लापता, पुलिस कर रही है तलाश
पुलिस से आज प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार फरियादी वीरन सिंह आदिवासी उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम गरेठी ने बताया की 22 मार्च की रात कारीबन 11:00 बजे मेरी पत्नी अपने बच्चे को लेकर चंदरी गणगोर मेला घूमने गई थी जो वहा से मेरे बेटे को लेकर कहीं चली गई जिसको बहुत तलाश किया मगर कहीं नहीं मिली। चंदेरी पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है और तलाश शुरू कर दी है।