बक्सर: बक्सर में रेलवे सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, दो शातिर चोर गिरफ्तार, लोगों के सहयोग से पकड़े गए
Buxar, Buxar | Apr 1, 2026 बक्सर रेलवे स्टेशन के पूर्वी यार्ड से रेल सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की संयुक्त टीम ने दो शातिर चोरों को रंगे हाथों दबोच लिया। पकड़े गए अपराधी यात्रियों का सामान चोरी कर भागने की फिराक में थे। पुलिस ने उनके पास से चोरी का एक महिला पर्स, एक एंड्रॉइड मोबाइल फोन और दो ब्लेड बरामद किए हैं। भागने के दौरान लोगों के सहयोग से यह सफलता प्राप्त हुई।