आज दिन मंगलवार 10 फरवरी 2 बजे मोहखेड़ में संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के समाज कार्य छात्रों के सहयोग से सेक्टर-लिंगा के ग्राम-सरोरा में आज नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम के मरीजों का जांच परीक्षण कर प्रमुख रूप से खांसी, ज्वर, हेपेटाइटिस-बी, टीबी स्क्रीनिंग कर दवाइयों का वितरण किया गया।