गिरिडीह: राष्ट्रव्यापी "स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार" अभियान के अवसर पर चैताडीह अस्पताल में किया गया कार्यक्रम आयोजित
राष्ट्रव्यापी "स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार" अभियान के अवसर पर चैताडीह अस्पताल में बुधवार को 11 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी, सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया।