सुगिरा कस्बे में चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार-बुधवार की रात्रि धनुष यज्ञ लीला का अत्यंत भव्य और प्रभावशाली मंचन किया गया। मंच पर प्रस्तुत मिथिला नगरी का दृश्य, राजा जनक का दरबार और विश्वामित्र मुनि के आगमन का प्रसंग दर्शकों को भाव-विभोर करता रहा।लीला में दिखाया गया कि कैसे राजा जनक दिव्य शिवधनुष को उठाने वाले योद्धा को ही सीता का वरण करेंगी।