देहात कोतवाली थाना क्षेत्र के करनपुर पहाड़ी पर सोमवार व मंगलवार की देर रात लगभग 2:00 बजे ईट लदी सीएनजी ट्रक में अचानक आगे के हिस्से में आग लग गई। ट्रक को चला रहे ड्राइवर व उसके सहयोगी ने सड़क पर ही ट्रक को खड़ी कर कूद कर अपनी जान बचाई। गस्त कर रही पीआरबी वाहन ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू ट्रक का अगला हिस्सा जला।