मंडला: मंडला में भगवान महावीर जयंती पर दो दिवसीय आयोजन, वाहन रैली व शोभायात्रा निकाली गई
Mandla, Mandla | Mar 29, 2026 अहिंसा के प्रवर्तक भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती के अवसर पर मंडला जैन समाज द्वारा दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में रविवार को दिगंबर जैन मंदिर पड़ाव से सुबह 10 बजे वाहन रैली निकाली गई। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए महाराजपुर पहुंची, जहां यह भव्य शोभायात्रा में परिवर्तित हो गई।