रायसेन: रायसेन का किसान दोहरी मार से परेशान: उपज का सही दाम नहीं मिल रहा, ठंड में तीन दिन से फसल बेचने को मजबूर
Raisen, Raisen | Nov 30, 2025 दिनांक 30 नवंबर रविवार शाम 6 बजे जिला मुख्यालय रायसेन के दशहरा मैदान अस्थाई रूप से बनाई गई मंडी में धान की बंपर आवक हो रही है। जहां रोजाना 8 सौ से अधिक धान से भरी ट्रालियां मंडी में नीलामी के लिए पहुंच रही हैं। ऐसे में किसानों को तीन-तीन दिनों तक का इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं दूसरी ओर लंबा इंतजार करने के बाद धान की कीमत 32 सौ रुपए से अधिक नहीं पहुंच पा रही