झांसी: सिमरावारी में दो दिन से लापता युवक का शव बुंदेला बाबा मंदिर के पीछे झाड़ियों में बुलेट गाड़ी के नीचे दबा मिला
Jhansi, Jhansi | Jan 26, 2026 झाँसी में दो दिन से लापता युवक का शव झांसी बबीना हाईवे पर मध्यप्रदेश की सीमा में बने बुंदेला बाबा मंदिर के पीछे झाड़ियों में रविवार की रात को मिला है। युवक की पहचान सिद्धनगर मेन रोड सिमरावारी निवासी नीरज राजपूत के रूप में हुई है। उसका शव उसकी बुलेट मोटरसाइकिल के नीचे दबा हुआ पाया गया। नीरज राजपूत 23 जनवरी की अपने घर से निकला था।