झालरापाटन: खानपुर बाईपास पर बाइक सवार की दुर्घटना में गोलिया खेड़ी के ओमप्रकाश की उपचार के दौरान हुई मौत
झालावाड़ के खानपुर बाईपास पर सड़क दुर्घटना में गोलिया खेड़ी निवासी ओमप्रकाश की मौत हो गई है।सोमवार सुबह करीब 11:00 बजे मृतक का पोस्टमार्टम करवाया है। वह गांव से पनवाड़ जा रहे थे। लेकिन खानपुर बाईपास पर दुर्घटना का शिकार होकर गंभीर घायल हो गए। बाद गंभीर रूप से घायल ओमप्रकाश को परिजन झालावाड़ के एसआरजी हॉस्पिटल ले पहुंचे। अस्पताल में उनकी मौत हो गई।