मनिहारी क्षेत्र में आज एक अनोखी पहल देखने को मिली, जहाँ महिला किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। राजमेरु संस्था, जयपुर और विकास जन संगठन के संयुक्त प्रयास से यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें किसानों को बताया गया कि कैसे जैविक खेती से मिट्टी और जीवन दोनों को बचाया जा सकता है।मनिहारी की 9 ग्राम पंचायतों के करीब 35 किसानो ने हिस्सा लिया।