भोरे: भोरे में पुलिस ने शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया, एक विदेशी नागरिक गिरफ्तार, कार और शराब ज़ब्त
भोरे थाना क्षेत्र के धुर बंतरिया गांव के समीप भोरे मीरगंज मुख्य पथ पर पुलिस ने कार्रवाई कर शराब तस्करी का भंडाफोड़ किया है। मामले में नेपाल के कावासोती निवासी विनोद सुनार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इक्को स्टार कार से अवैध रूप से शराब की खेप को ले जाते पकड़ा है। शराब की कुल मात्रा 200 लीटर बताई जा रही है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है।