बेगूसराय: बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटों में 35 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
बेगूसराय पुलिस ने पिछले 24 घंटे में 35 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी गुरुवार की शाम 05:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने कहा कि जिले में शांति-व्यवस्था बनाये रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है. इसके लिए सभी पुलिस पदाधिकारी को कई दिशा-निर्देश दिए गए हैं.