अशोकनगर शिवपुरी जिले के बरोदिया गांव में घर में काम करते समय एक महिला को जहरीले सांप ने काट लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मिली जानकारी के अनुसार बरोदिया निवासी विनीता पति कल्ला जाटव उम्र 32 वर्ष शनिवार को रात 11 बजे अपने घर में काम कर रही थी इसी दौरान उसे दाएं पैर में सांप ने काट लिया हालत बिगड़ने पर परिजनों को पता चला तो महिला को जिला चिकित्सालय पहुंचाया।