दमयंती नगर: सोमखेड़ा में खेत में घुसा 6 फीट का मगरमच्छ, स्थानीय लोगों में हड़कंप, वन विभाग ने रेस्क्यू कर नदी में छोड़ा
दमोह इमलिया चौकी के सोमखेड़ा गांव में मंगलवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बस्ती से लगे गेहूं के खेत में करीब 6 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई दिया। खेत मालिक सुरेंद्र पटेल की सूचना पर गांव में हड़कंप मच गया। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़कर बामनेर नदी में छोड़ दिया। गांववासियों ने राहत की सांस ली।