किसानों के डिजिटल पहचान हेतु दाउदनगर प्रखंड के पंचायत में शुक्रवार को 10:00 बजे से शिविर लगाया गया।शिविर का निरीक्षण औरंगाबाद के वरीय उप समाहर्ता रितेश कुमार यादव,दाउदनगर सीओ शैलेंद्र कुमार यादव,बीडीओ मो जफर इमाम ने किया। बताया गया कि शुक्रवार को 225 किसानों का फॉर्म रजिस्ट्री और लगभग 600 किसानों का ई केवाईसी किया गया है।