गाज़ीपुर: कांशीराम आवास में हिंदू सम्मेलन का आयोजन, हिंदू समाज की एकता, संगठन और सांस्कृतिक जागरण पर दिया गया ज़ोर
संघ शताब्दी वर्ष के तीसरे चरण के तहत गाजीपुर में आज एक भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सदर कोतवाली क्षेत्र के बड़ीबाग स्थित कांशीराम आवास परिसर में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में संत, नेता, कार्यकर्ता और आम नागरिकों की मौजूदगी देखने को मिली। इस हिंदू सम्मेलन के मुख्य अतिथि भुड़कुड़ा सिद्धपीठ के महंत शत्रुघ्न दास जी महाराज रहे।