अररिया: अररिया में आठवां राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, स्वस्थ नारी और सशक्त परिवार की थीम पर निकली पोषण रैली
Araria, Araria | Sep 17, 2025 समेकित बाल विकास सेवाएँ (आईसीडीएस) अररिया के तत्वाधान में आठवां राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ बुधवार को समाहरणालय परिसर से एक भव्य पोषण रैली के साथ हुआ। इस वर्ष का थीम "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार" रखा गया है, जिसका उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को बढ़ावा देकर समाज को सशक्त बनाना है। यह अभियान 17 सितंबर से 16 अक्टूबर तक चलेगा,