आकांक्षी विकासखंड में संचालित CHC में वर्षों से बंद पड़ी सोनोग्राफी सुविधा शुरू होने से गर्भवती महिलाओं की संख्या बढ़ती जा रही हैं। आशा कार्यकर्ता गर्भवती महिलाओं को लेकर अस्पताल पहुँच रही हैं। गुरुवार को 53 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. प्रकाश सोलंकी ने की। साथ ही महिलाओं को आवश्यक सावधानी बरतने के लिए भी जागरूक कर सभी जांचे करने को कहा।