महमूदाबाद बाईपास रोड पर एक व्यक्ति बाइक समेत सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला। राहगीरों व स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। घायल की पहचान लाल जी (45) निवासी शाहजानी आंशिक के रूप में हुई। प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।