शिवपुरी नगर: महावीर जयंती अवकाश में बदलाव, अब कल सोमवार को छुट्टी, मंगलवार को खुलेंगे दफ्तर और स्कूल
शिवपुरी जिला कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रवीन्द्र कुमार चौधरी ने महावीर जयंती के उपलक्ष्य में जिले के अवकाश की तारीख में आज रविवार की दोपहर संशोधन किया है। अब शिवपुरी जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों, स्कूलों और कॉलेजों में 31 मार्च (मंगलवार) के स्थान पर 30 मार्च (सोमवार) को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।