पंचायत मानिक चौक स्थित महंत विद्यानंद गिरी उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित सांसद खेल महोत्सव क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ खेला गया। फाइनल मैच के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। विजेता टीम को ₹51,00 जबकि उपविजेता टीम को 21000 दिया गया है। विधायक पंकज कुमार भी इसमें शामिल हुए हैं।