रतनी फरीदपुर प्रखंड में बिहार बीज निगम द्वारा अनुदानित दर पर वितरित गेहूं के बीज अंकुरित नहीं होने से किसानों में भारी आक्रोश है। किसानों ने सोमवार रात्रि करीब 9 बजे बातचीत में बताया कि प्रखंड कार्यालय से मिले बीज की बुआई के कई महीने बाद भी फसल नहीं उगी। इससे इस वर्ष गेहूं की पूरी फसल चौपट होने की आशंका है और किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।