कोल: अकराबाद पुलिस ने गांव गोदई में शातिर गैंगस्टर की 8,54,000 की संपत्ति की जब्त, पुलिस ने ढोल नगाड़े बजाकर दी जानकारी
Koil, Aligarh | Apr 19, 2024 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन द्वारा शातिर अपराधी एवं माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी द्वारा की जा रही कार्रवाई के क्रम में आज अकराबाद पुलिस टीम ने शातिर गैंगस्टर छोटू उर्फ दिलीप निवासी गोदई की 8,54,000 की संपत्ति जप्त की है। पुलिस ने ढोल नगाड़े बजाकर ग्रामीणों को संपत्ति जप्तीकरण की जानकारी दी है।