कोल: सराय हरनारायण में घरेलू परेशानियों से तंग युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Apr 19, 2024 थाना सासनी गेट के मोहल्ला सराय हरनारायण में घरेलू परेशानियों से तंग एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक 24 वर्षीय अभिषेक देर रात अपनी बहन को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद अपने घर आए थे। सुबह करीब 4:00 बजे अभिषेक ने घरेलू समस्याओं से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।