संघ स्थापना के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को दिन में एक बजे जंगली बाबा धाम, गड़वार में विराट हिन्दू सम्मेलन एवं समरसता सहभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत के प्रमुख जितेन्द्र मिश्रा ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मेलन का उद्देश्य सनातन धर्म के मूल्यों को सुदृढ़ करना है.