छतरपुर: मड़वा के पास चलती बाइक से गिरी महिला, जिला अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित किया
लवकुशनगर थाना क्षेत्र की ग्राम देवपुर की रहने वाली मीना अहिरवार पति के साथ पंचमपूरा जा रही थी तभी आज 29 मार्च सुबह 11:30 bje मड़वा के पास चलती बाइक से महिला गिर गई,जिन्हें लवकुशनगर अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला अस्पताल में मृतिका का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।