77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर कोलेबिरा प्रखंड देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय और कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संयुक्त रूप से प्रभात फेरी निकाली। कस्तूरबा गांधी विद्यालय से बानो चौक तक निकली रैली में भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से माहौल गूंज उठा। रविवार को 12 बजे बताई गई।