खगड़िया: डीआरडीए कार्यालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में डीडीसी ने की समीक्षा बैठक
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना के लंबित आवेदनों का निष्पादन करते हुए प्रतिदिन प्रतिवेदन दें। यह बातें डीडीसी संतोष कुमार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 व 2023-24 के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना के समीक्षा के दौरान अधिकारियों से कही। डीडीसी ने सभी प्रखंड कल्याण पदाधिकारी व समग्र शिक्षा अभियान के डीपीओ के साथ समीक्षा बैठक की।