लाडपुरा: कोटा में खंडहर क्वार्टर में मिला सिर और हाथ धड़ से अलग महिला का शव, कुत्ते के मुंह में हाथ देखकर मामला सामने आया
Ladpura, Kota | Jul 15, 2025 कोटा शहर के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब राहगीरों ने एक कुत्ते को इंसानी हाथ मुंह में दबाए घूमते हुए देखा। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जब आसपास के इलाके की तलाशी ली गई, तो एक खंडहर रेलवे क्वार्टर में एक महिला की क्षत-विक्षत लाश मिली। महिला का सिर और एक हाथ धड़ से अलग पड़ा था। शव की पहचान 37 वर्षीय व