लखीसराय: नया बाजार में 24 घंटे का अखंड रामाधुनी शुरू, श्रद्धालु भक्ति में डूबे
लखीसराय नया बाजार मुख्य मार्ग स्थित चैती दुर्गा मंदिर के समीप भक्ति का माहौल चरम पर है।शनिवार की सुबह 7 ,40 पर मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा 24 घंटे के अखंड रामाधुनी की विधिवत शुरुआत की गई।इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर भक्ति भाव से राम नाम का संकीर्तन कर रहे हैं।