देवसर: महिला सरपंचों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार में हुआ संपन्न।
महिला सरपंचों का एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला पंचायत सभागार में हुआ संपन्न। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली गजेंद्र सिंह के निर्देशन में जिले के जनपद पंचायत देवसर, चितरंगी एवं बैढ़न अंतर्गत ग्राम पंचायतो में नवनिर्वाचित महिला सरपंचों को पंचायती राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम , ग्राम सभा , समितियों के मुख्य कार्य इत्यादि की जानकारी दी गई।