रॉबर्ट्सगंज: सोतिल गांव में 13 वर्षीय बालिका की दरवाजे में आ रहे करंट की चपेट में आने से हुई मौत
सोतिल गांव मे शनिवार को अंजलि विश्वकर्मा 13 वर्ष पुत्रि आदित्य नारायण विश्वकर्मा की दरवाजे में करंट उतरने से मौत हो गई। बताया जाता है कि शनिवार को अंजलि अपने घर मे लोहे के दरवाजे के पास थी। उसी दौरान लोहे के दरवाजे को ज्यो ही उसने पकड़ कर खोलने का प्रयास किया, उसमें करंट होने के कारण व उससे चिपक गई। तथा जब तक लोग कुछ समझते तब तक अंजलि की मौत हो चुकी थी।